{"_id":"682246fc7f3a9c732b0163f4","slug":"10-to-15-fever-patients-started-coming-with-the-heat-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-131375-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गर्मी के साथ आने लगे 10 से 15 बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गर्मी के साथ आने लगे 10 से 15 बुखार के मरीज
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में दोबारा से गर्मी बढ़ने लगी है और इसके साथ ही बुखार के मरीज बढ़ने शुरू हो गए हैं। मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 10-15 पीड़ित आ रहे हैं। लोगों को खानपान बेहतर रखने और गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
जनपद में पिछले कई दिन से तापमान दोबारा से बढ़ना शुरू हो गया और इस कारण लोगों को गर्मी का फिर से अहसास होने लगा। इससे लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है और यहां फिर से लोग बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। खानपान के कारण लोगों के पेट में दर्द की समस्या बढ़ती जा रही है। वहीं बुखार पीड़ितों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। मंडलीय जिला चिकित्सालय में ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। मंडलीय अस्पताल के फिजिशियन डा. आरके कुशवाहा ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन 70 से 80 मरीज आते हैं। इनमें से 10 से 15 मरीज बुखार से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर बारिश होती है तो डायरिया के मरीज भी आने शुरू हो जाएंगे।
बुजुर्ग व बच्चे रखें अपना ध्यान
- दिन में तेज धूप के समय बाहर न निकलें।
- हल्के ढीले और सूती कपड़े पहनें। खूब पानी और तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी, छाछ पीना चाहिए।
- शरीर को ठंडा रखने के लिए नियमित रूप से नहाएं या ठंडे पानी से हाथ-पांव धोएं।
- यदि चक्कर, कमजोरी या थकावट लगे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- खाने-पीने की वस्तुओं को ढककर रखना चाहिए।
- जहां तक हो सके मच्छरों से भी बचाव करें।
00
इस प्रकार करें बचाव
- दिन में आठ से दस गिलास पानी पिएं।
- छतरी, टोपी या गमछा लेकर बाहर निकलें।
- ताजे फल, सलाद, तरबूज, खीरा आदि खाएं।
- घर में हवादार व ठंडी जगह पर रहें।
- गर्मी से संबंधित लक्षण जैसे उल्टी, चक्कर आना, सिर में दर्द पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
भूलकर भी न करें यह काम
- खाली पेट बाहर न निकलें।
- बासी, भारी या बहुत मिर्च-मसाले वाला खाना न खाएं।
- तेज धूप में अत्यधिक एक्सरसाइज या मेहनत वाले कार्य न करें।
- गाड़ियों में बच्चों या बुजुर्ग को अकेला न छोड़े।
- तेज धूप में नंगे पांव चलने से बचें।