फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10 residential huts burnt in fire in Rajbhar Basti

Azamgarh News: राजभर बस्ती में आग से 10 रिहायशी मड़इयां जलीं

Wed, 19 Mar 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
10 residential huts burnt in fire in Rajbhar Basti
इसहाकपुर ग्राम सभा के केदारपुर स्थित राजभर बस्ती के लोग मंगलवार सुबह 11 बजे अपने खेतों पर सरसों की कटाई करने गए थे। तभी अचानक कुछ घरों से आग की लपटें उठने लगी। ज्यादातर लोगों के कच्चे घरों के आगे रिहायशी मड़ई, पशुओं के लिए बना मड़ई में तेजी से आग फैलने लगी। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग लगने के बाद बड़ी संख्या में लोग घरों से बाल्टी लेकर आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग कि लपटें इतनी तेज थी कि बुझाने में मुश्किल होने लगी। देखते ही देखते आग आसपास के 10 घरों में फैल गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने काफी मेहनत से आग पर काबू पाया। आग किस वजह से लगी इस बारे में किसी को जानकारी नहीं। इस अगलगी में अरविंद राजभर, सुभाष राजभर, गिरीश राजभर, इंद्रमणि राजभर, गिरीश राजभर, सूरत राजभर, शिवदास राजभर, धर्मेंद्र राजभर, प्रवीण राजभर, निर्मल राम के घरों में कपड़े के आलावा कुछ भी नहीं बचा है। इंद्रमणि राजभर की तीन गायें भी झुलस गईं। मौके पर 1962 की टीम पहुंची और उनका इलाज किया। कई लोगों के घरों में रखी नकदी, आभूषण, सहित गृहस्थी के सामान जल गए हैं। मौके पर बूढ़नपुर तहसील की राजस्व टीम के राजस्व निरीक्षक अमरजीत यादव, भू निरीक्षक मोहन चौहान नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आगलगी में पीड़ितों का नकदी आभूषण व अन्य सामान लगभग 15 लाख से अधिक नुकसान का अनुमान है। गांव के प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण मोहन चौबे ने बताया कि सभी के रहने खाने व अन्य सामान के व्यवस्था की गई है। वहीं सुबह मतलूबपुर गांव के सूर्य नारायण पाण्डेय के खेत में हाईवोल्टेज तार टूट कर गिर गया। इससे 12 बिस्वा गेहूं जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed