{"_id":"62167ad2e2580c1c4e56bf6e","slug":"10-boxes-of-illegal-beer-also-recovered-one-arrested-azamgarh-news-vns6399773174","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 पेटी अवैध बीयर भी बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 पेटी अवैध बीयर भी बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी। माहुल कस्बा में जहरीली शराब का प्रकरण अभी शांत भी नहीं हुआ था कि दीदारगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने 10 पेटी अवैध बीयर बरामद किया है। अमरेथु गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास से पुलिस ने अवैध बीयर के साथ एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है।
मंगलवार की रात क्षेत्र भ्रमण के दौरान दीदारगंज थाना पुलिस पल्थी बाजार में मौजूद थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि अमरेथू ईंट भट्ठा के पास भारी मात्रा में अवैध शराब रखा हुआ है, जिसे कहीं ले जाने के लिए वाहन का इंतजार किया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही शराब की पेटी के पास खड़े व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। जांच करने में सभी 10 पेटी में बीयर बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम श्रीराम प्रजापति पुत्र संतलाल निवासी कोहड़ा थाना पवई बताया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।
पुलिस की सूचना पर औषधि विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची तो वहां भारी मात्रा में नकली कफ सीरप के साथ ही अन्य प्रकार की दवाएं बरामद की गई। वन आरएक्स कफ सीरप की कुल 2256 शीशी बरामद हुई है।
विज्ञापन
अरविंद कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर।