{"_id":"61253a988ebc3e79f9535f6a","slug":"1-45-lakh-looted-from-customer-service-center-operator-azamgarh-news-vns607730428","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 1.45 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 1.45 लाख की लूट
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर में ग्राहक सेवा केंद्र में लूट के बाद जानकारी लेते डीआईजी अ?
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना अंतर्गत मोहम्मदपुर रंजीतपट्टी स्थित वेस्टर्न यूनियन के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े असलहे के बल पर 1.45 लाख रुपये लूट लिए। डीआईजी, एसपी समेत कई आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किए। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
मोहम्मदपुर निवासी शम्स आलम रंजीतपट्टी बाजार जौनपुर रोड पर वेस्टर्न यूनियन का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करता है। मंगलवार को दिन में लगभग तीन बजे वह अपने केंद्र पर मौजूद था। बरसात हो रही थी और इसी दौरान तीन बाइक सवार आधा दर्जन लोग शम्स के ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचे। असलहा सटकर काउंटर में रखे 1.45 लाख रुपये निकाल कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद शम्स ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। दिन दहाड़े लूट की घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गंभीरपुर थाना पुलिस के साथ ही डीआईजी अखिलेश कुमार, एसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंच गए और संचालक से पूछताछ कर घटना क्रम की जानकारी लिया।
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 1.45 लाख की लूट हुई है। लुटेरों की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है। जल्द ही इस लूट की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।-सुधीर कुमार सिंह, एसपी