फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   00 people will be vaccinated at every booth on 16th

16 को हर बूथ पर 100 लोगों का होगा टीकाकरण

Wed, 13 Jan 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
00 people will be vaccinated at every booth on 16th
आजमगढ़। शासन के निर्देश पर आगामी 16 जनवरी को जिले में होने वाले कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य महकमे द्वारा की गई तैयारियों का बुधवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में समीक्षा किया। डीएम ने बताया कि 16 जनवरी को 21 केंद्रों पर टीकाकरण होगा और प्रत्येक केंद्र पर 100-100 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीकाकरण के पहले दिन कुल 2100 लोगों का टीकाकरण जिले में होगा। जिले में बने 21 टीकाकरण केंद्रों में 17 सीएचसी-पीएचसी के अलावा एक जिला अस्पताल, एक जिला महिला अस्पताल, एक सीएचसी मुबारकपुर व एक राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर पर केंद्र बना है। कोरोना वैक्सीनेशन की जिले में तैयारी पूरी है। बैठक में डीएम ने सीएमओ डॉ. एके मिश्रा को निर्देश किया कि टीकाकरण के दौरान बराबर मॉनिटरिंग करें ताकि कहीं कोई समस्या न आने पाए। वहीं जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान वर्ड फ्लू की रोकथाम तैयारियों की भी समीक्षा की। डिप्टी सीएमओ डॉ. एके सिंह को वर्ड फ्लू के लिए नोडल अधिकारी नामित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed