{"_id":"93a1e476-e8cf-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"azam-khan-mother-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां की वालिदा का इंतकाल, अखिलेश ने जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां की वालिदा का इंतकाल, अखिलेश ने जताया दुख
रामपुर/ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2013 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां की वालिदा अमीर जहां बेगम (95) का सोमवार की देर रात इंतकाल हो गया। वो कुछ समय से बीमार चल रही थीं।
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर जोहर की नमाज के बाद मरहूमा को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। उनकी नमाज-ए-जनाजा में तमाम गणमान्य लोगों समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
नगर विकास मंत्री की वालिदा के इंतकाल की खबर आने के बाद उनके निवास स्थान पर शोक जताने वालों का तांता लग गया। बेहद मिलनसार और रोजे-नमाज की पाबंद वालिदा के इंतकाल से न सिर्फ आजम खां के करीबी बल्कि आम लोग भी गमजदा नजर आए।
इसके बाद उन्हें मुमताज पार्क के सामने वाले उनके पैतृक कब्निस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। कब्र पर मिट्टी देने वालों में आम लोगों के साथ-साथ प्रदेश के कई मंत्री व पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
सीएम ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नगर विकास मंत्री आमज खां की माता अमीर जहां बेगम के आकस्मिक निधन पर दुख जताते हुए दो मिनट का मौन धारण किया। साथ ही परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन