{"_id":"695a7d8d25bd7d76610a65d7","slug":"waiting-for-cm-yogi-to-inaugurate-two-gifts-ayodhya-news-c-13-1-lko1075-1544607-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दो सौगातों को लाेकार्पण के लिए सीएम योगी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दो सौगातों को लाेकार्पण के लिए सीएम योगी का इंतजार
विज्ञापन
02- चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर निर्मित वैक्स म्यूजियम का भवन- सोशल मीडिया
अयोध्या। रामनगरी की दो बड़ी सौगातों को लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। वैक्स म्यूजियम और नगर निगम का अयोध्या धाम जोनल कार्यालय बनकर हो गया है। सीएम योगी की ओर से लोकार्पण के बाद देश-दुनिया से अयोध्या आने वाले श्रद्धालु इसका दीदार कर सकेंगे। नगर निगम का अयोध्या धाम जोनल कार्यालय स्थानीय लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए अयोध्या कैंट तक की भागदौड़ से निजात दिलाएगा।
अयोध्या में 10 हजार स्कवायर फीट क्षेत्र में छह करोड़ रुपये की लागत से रामायण पर आधारित दुनिया का पहला वैक्स म्यूजियम 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर काशीराम कॉलोनी के सामने बनकर तैयार हो चुका है। इस म्यूजियम में वैक्स मूर्तियों, ऑडियो-विजुअल इफेक्ट्स और इंटरैक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से त्रेता युग की जीवंत झलक देखने को मिलेगी। दीपोत्सव के दौरान सीएम योगी की ओर से इसका लोकार्पण कराए जाने की तैयारी थी। अंतिम समय में दीपोत्सव के दौरान सभी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम टल गया। अब नए सिरे से कार्यक्रम के फाइनल होने का इंतजार हो रहा है।
इसी तरह बाग बिजेसी क्षेत्र में राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम के अयोध्या धाम के जोनल कार्यालय काे भी मुख्यमंत्री के हाथों से लोकार्पण का इंतजार है। नगर विकास विभाग की ओर से 10 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया गया है। यह बनकर तैयार हो गया है। यह कार्यालय प्रशासनिक कार्यों को सुगम बनाएगा और नागरिक सुविधा केंद्र के रूप में जाना जाएगा। यहां पर स्थानीय लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं और सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि वैक्स म्यूजियम और नगर निगम के अयोध्या धाम जोनल कार्यालय का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही करना है। इस बारे में सीएम योगी से वार्ता भी हो चुकी है। उन्हें आमंत्रण दिया जा चुका है। पहले दीपोत्सव के दौरान यह कार्यक्रम प्रस्तावित था। प्रतिष्ठा द्वादशी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में काफी व्यस्त कार्यक्रम था, इसलिए तब नहीं हो पाया। अब जल्द ही नई तिथि पर लोकार्पण समारोह आयोजित होगा।