फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Today the throne holder will have darshan of Ramlala in royal style

Ayodhya News: शाही अंदाज में आज रामलला के दर्शन करेंगे गद्दीनशीन

Tue, 29 Apr 2025 10:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 29 Apr 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Today the throne holder will have darshan of Ramlala in royal style
अयोध्या। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास शाही अंदाज में रामलला के दर्शन करेंगे। हनुमानगढ़ी से सुबह सात बजे हाथी, घोड़े, ऊंट, हनुमानगढ़ी के निशान, बैंड बाजा के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा में एक रथ पर गद्दीनशीन महंत विराजमान होंगे। शोभायात्रा सरयू तट पर पूजन-अर्चन के बाद रामलला के दर्शन के लिए आगे बढ़ेगी। सरयू तट पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।
विज्ञापन

यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था का वह अटूट संबंध है, जो त्रेतायुग से अब तक जीवित है। हनुमान जी जिन्हें श्रीराम ने अपना परमप्रिय कहा और अयोध्या की रक्षा का दायित्व सौंपा। तब से लेकर आज तक हनुमानगढ़ी की परंपरा रामलला के साथ एक सजीव सूत्र में बंधी रही है। यह वही गद्दी है जो अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम की सेवा, रक्षा और स्मृति की जीवंत प्रतिमूर्ति बनी रही। यह द़ृश्य भावविभोर कर देने वाला होगा, जब हनुमान जी के प्रतिनिधि के रूप में गद्दीनशीन अपने आराध्य के सम्मुख नतमस्तक होंगे। गद्दीनशीन के शिष्य महंत मामा दास ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शोभायात्रा में एक हजार से अधिक नागा-साधु शामिल होंगे। 40 से अधिक स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत होगा। हेलीकाॅप्टर से पुष्पवर्षा होगी।
विज्ञापन

शोभायात्रा में हनुमानगढ़ी के नागा साधु करतब भी दिखाएंगे। सरयू तट व क्षीरेश्वरनाथ महादेव मंदिर में हनुमानगढ़ी के निशान के पूजन के बाद रामलला के दर्शन करेंगे। नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने हनुमानगढ़ी अखाड़े के संतों से मुलाकात कर उत्सव की तैयारी जानी। कहा कि जनसमूह की सहभागिता ऐतिहासिक दृश्य प्रस्तुत करेगी। यह आयोजन अयोध्या की धार्मिक परंपराओं को नई ऊंचाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय तृतीया के पुनीत पर्व पर रामनगरी के सैकड़ों मंदिरों में अनुष्ठान होगा। राम मंदिर, हनुमानगढ़ी समेत अन्य मंदिरों में विभिन्न अनुष्ठान होंगे। राम मंदिर में रामलला को 56 भोग अर्पित किया जाएगा। इसी तरह दशरथ महल, मणिरामदास की छावनी, श्रीरामबल्लभाकुंज, लक्ष्मण किला, सियाराम किला, जानकी घाट बड़ास्थान, बड़ा भक्तमाल समेत अन्य मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए मठ-मंदिरों में उमड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed