{"_id":"6ad265013e6187a48b0c0cfa","slug":"staging-of-lanka-dahan-at-bhagvadacharya-smarak-sadan-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-161166-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: भगवदाचार्य स्मारक सदन में लंका दहन का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: भगवदाचार्य स्मारक सदन में लंका दहन का मंचन
Fri, 16 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में रामलीला के मंचों पर प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों का जीवंत मंचन किया जा रहा है। राम की पैड़ी पर श्रीराम वनवास, जबकि भगवदाचार्य स्मारक सदन में लंका दहन की लीला का भव्य मंचन हुआ। दोनों स्थलों पर कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को रामकथा के प्रसंगों से जोड़े रखा।
राम की पैड़ी पर वनवास प्रसंग के मंचन में श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वन गमन की लीला प्रस्तुत की गई। पिता के वचन की मर्यादा निभाने के लिए राजमहल के सुखों का त्याग कर वन जाने के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। लीला के माध्यम से त्याग, मर्यादा और भ्रातृ प्रेम का संदेश दिया गया।
भगवदाचार्य स्मारक सदन में हनुमानजी के शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन किया गया। माता सीता की खोज के बाद हनुमानजी द्वारा लंका दहन के प्रसंग का भव्य मंचन हुआ। स्वर्णनगरी लंका के दहन का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। दोनों स्थानों पर रामलीला देखने के लिए श्रद्धालु मौजूद रहे।