{"_id":"69bae2808d8777fbee08044d","slug":"smriti-and-himanshi-first-in-rangoli-competition-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-145357-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रंगोली प्रतियोगिता में स्मृति और हिमांशी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रंगोली प्रतियोगिता में स्मृति और हिमांशी प्रथम
Wed, 18 Mar 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रानोपाली में स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित साकेत महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी और गणित विभागाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार तिवारी की उपस्थिति में हुआ। शिविर के दौरान रंगोली, पोस्टर, मेहंदी, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
रंगोली प्रतियोगिता में स्मृति और हिमांशी प्रथम, रक्षा रत्नाकर और आस्था चौधरी द्वितीय और कंचन बनर्जी और अनन्या पांडेय तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, अनन्या पांडेय द्वितीय और पम्मी तृतीय रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में रक्षा रत्नाकर प्रथम, नंदिनी द्वितीय और रिया पांडेय तृतीय स्थान पर रहीं। खो-खो में एनएसएस कावेरी टीम और कबड्डी में एनएसएस योद्धा टीम विजयी रही। समापन अवसर पर डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया और स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। (संवाद)