फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Self employees were reprimanded, inheritance was registered immediately

Ayodhya News: राजस्व कर्मियों को फटकार, तुरंत दर्ज कराई वरासत

Mon, 09 Jun 2025 09:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Self employees were reprimanded, inheritance was registered immediately
अयोध्या। बीकापुर के भोपाडुहिया गांव की निवासी ममता कुमारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के सामने पेश होकर बताया कि उनकी वरासत नहीं हो रही है। काफी दिनों से भाग-दौड़ करने के बाद भी परेशान हैं। डीएम ने संबंधित राजस्व कर्मियों को फटकार लगाई। इसके बाद तत्काल वरासत दर्ज कराकर मौके पर ही महिला को खतौनी की नकल भी उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन


बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में सोमवार को डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर की मौजूदगी में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में सुबह से ही फरियादियों की लाइन लगी रही। इस दौरान 143 शिकायतें आईं। इसमें से 16 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। सबसे अधिक शिकायतें भूमि विवाद और राजस्व के मामलों से संबंधित रहीं। भूमि संबंधी पैमाइश और विवाद के मामलों में डीएम ने पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण करने के लिए कहा।
विज्ञापन


चौरे बाजार के भरहू खाता के ग्राम प्रधान मथुरा प्रसाद गुप्त ने बताया कि ग्राम पंचायत में प्रयागराज हाईवे के किनारे वर्ष 1957 में पंचायत भवन का निर्माण हुआ था। इसमें 1972 से अवैध कब्जा करके चौरे बाजार पुलिस चौकी संचालित की जा रही है। ग्राम पंचायत में अपना पंचायत भवन न होने से किराये के कमरे में पंचायत भवन का संचालन कराया जा रहा है। उन्होंने पंचायत भवन से पुलिस कर्मियों का कब्जा हटवाते हुए ग्राम पंचायत को हैंडओवर किए जाने की मांग की। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही एसएसपी, बीकापुर कोतवाल तथा बीडीओ से इस बारे में जानकारी की। एसडीएम व बीडीओ को पुलिस चौकी के पास दूसरी जगह जमीन का प्रस्ताव करवा कर पंचायत भवन बनवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपूर्ण समाधान दिवस के समापन के बाद डीएम ने तहसील के न्यायालय की पत्रावलियों को देखा। इस दौरान तहसीलदार राजेश वर्मा, नायब तहसीलदार रामखेलावन, एसडीओ बिजली संदीप यादव सहित जिला और तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस बार कई महीने बाद संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और एसएसपी के मौजूद रहने से फरियादियों में उत्साह दिखाई दिया।

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में एसडीएम सुधीर कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 121 शिकायतें आईं। इनमें एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर तहसीलदार सुमित सिंह, नायब तहसीलदार आनंद प्रकाश राय, क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी व बीडीओ कमला प्रसाद श्रीवास्तव मौजूद रहे।


भेलसर प्रतिनिधि के अनुसार रुदौली तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसडीएम अशोक सैनी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। फरियादियों ने सड़क, नाली, अवैध कब्जा, आवास, पेंशन की समस्याओं के बारे में शिकायत की। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान 146 फरियादियों ने शिकायत की। इनमें छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर सीओ आशीष निगम, कोतवाली प्रभारी संजय मौर्य व बीडीओ अमित त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed