फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Saints disagree on opening Ram temple 24 hours in Ayodhya on Ram Navami

Ram Mandir: रामनवमी पर 24 घंटे राममंदिर खोलने पर संत असहमत, बोले- किसी भी पूजन परंपरा में ऐसा जिक्र नहीं

Tue, 02 Apr 2024 05:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 Apr 2024 05:08 AM IST
सार

रामनवमी मेला नौ अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इसमें 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या आने की उम्मीद है। भीड़ के हिसाब से भक्तों को लगातार रामलला के दर्शन कराने के उद्देश्य से मंदिर 24 घंटे खोलने की योजना पर विचार चल रहा है।

विज्ञापन
Saints disagree on opening Ram temple 24 hours in Ayodhya on Ram Navami
रामलला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनवमी मेले के समय तीन दिन तक रामलला को 24 घंटे जगाने के सवाल पर संतों ने साफ कहा है कि किसी भी पूजन परंपरा में लगातार मंदिर खोलने का जिक्र नहीं है। वहीं, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का कहना है कि रामनवमी में तीन दिन तक लगातार 24 घंटे मंदिर खोलने को लेकर अभी संतों से राय ली जा रही है।

विज्ञापन


रामनवमी मेला नौ अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इसमें 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या आने की उम्मीद है। भीड़ के हिसाब से भक्तों को लगातार रामलला के दर्शन कराने के उद्देश्य से मंदिर 24 घंटे खोलने की योजना पर विचार चल रहा है। अभी मंदिर 14 घंटे खुल रहा है। रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त रामलला के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से अष्टमी, नवमी व दशमी तिथि को राममंदिर 24 घंटे खोलने की अपील की है। ट्रस्ट संतों से राय ले रहा है। संतों ने 24 घंटे मंदिर खोले जाने पर असहमति जताई है।
विज्ञापन


संतों का कहना है कि रामलला को शयन न कराना शास्त्र सम्मत नहीं है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने भी कहा है कि रामलला पांच वर्ष के बालक के रूप में विराजमान हैं। उन्हें 24 घंटे जगाना उचित नहीं है। अंतिम निर्णय विमर्श के बाद ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed