{"_id":"664a6cd422624ad89c0b2684","slug":"railing-removed-from-two-lanes-on-bhaktipath-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-114145-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: भक्तिपथ पर दो लेन से रेलिंग हटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: भक्तिपथ पर दो लेन से रेलिंग हटी
विज्ञापन
अयोध्या। रामनवमी मेले के दौरान भक्तिपथ पर हरिद्वारी बाजार से हनुमानगढ़ी तक लगाई गई रेलिंग का कुछ हिस्सा शनिवार रात हटा दिया गया है। इससे स्थानीय दुकानदारों में खुशी है। दो रेलिंग हटाए जाने से उन्हें राहत मिलेगी और श्रद्धालु भी आसानी से दुकानों तक पहुंच पाएंगे।
बतातें चलें कि रामनवमी मेले में भीड़ नियंत्रण के लिए भक्तिपथ पर छह कतारों में करीब 400 मीटर लंबी रेलिंग लगाई गई थी। इसको लेकर व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया था। स्थानीय दुकानदारों का कहना था कि रेलिंग लगने से श्रद्धालु दुकानों तक पहुंच ही नहीं पा रहे हैं, जिससे उनका धंधा मंदा हो रहा है। विरोध के बाद प्रशासन ने व्यापारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों की सहमति से रेलिंग के बीच में चार-चार फीट का गैप दिया गया था।
अब शनिवार रात हरिद्वारी बाजार से राजद्वार तक रेलिंग की दो लेन हटा दी गई। इससे दुकानदारों को राहत मिली है। व्यापारी नेता पंकज गुप्ता ने कहा कि अब श्रद्धालु आसानी से दुकानों तक पहुंच पा रहे हैं। वहीं व्यापारी नंद कुमार गुप्ता ने कहा कि चुनाव के ठीक एक दिन पहले रेलिंग हटाने के पीछे का मकसद साफ दिख रहा है। फिलहाल मकसद कोई भी है, व्यापारियों के लिए ठीक ही हुआ है।