फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Parakota will be built by September, 90% work is complete

Ayodhya News: सितंबर तक बन जाएगा परकोटा, 90 फीसदी काम पूरा

Fri, 18 Jul 2025 09:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 18 Jul 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
Parakota will be built by September, 90% work is complete
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक के पहले दिन शुक्रवार को निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। समिति केअध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने अस्थायी मंदिर के निर्माण कार्य की समीक्षा की। इसके अलावा परकोटा व म्यूरल के कामों की समीक्षा की गई। परकोटा का निर्माण कार्य सितंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। अब तक 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। परकोटा में अब केवल 80 हजार क्यूबिक फीट पत्थर लगने बाकी हैं।
विज्ञापन

राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि जुलाई के अंत तक परकोटा निर्माण कार्य के लिए बनाया गया रैंप हटा लिया जाएगा, ताकि परकोटा को दोनों तरफ से जोड़ा जा सके। कहा कि मंदिर का निर्माण अब पूर्णता की ओर है। अब मंदिर की लाइटिंग व्यवस्था को लेकर काम चल रहा है। चार कंपनियों ने शुक्रवार सुबहअपना-अपना प्रेजेंटेशन स्क्रीन पर दिखाया। जल्द ही लाइटिंग व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा। बताया कि राम मंदिर के दर्शन पथ पर कैनोपी लगाने का काम भी पूरा किया जा चुका है। दर्शन पथ पर जहां कैनोपी लगी है, वहां पंखे और लाइटिंग का काम भी हो चुका है।
विज्ञापन

डॉ. अनिल ने बताया कि मंदिर के प्रथम तल पर सभी दरवाजे लग चुके हैं। द्वितीय तल के दरवाजे बनकर तैयार हैं। फ्लोरिंग का काम पूरा होने के बाद यहां दरवाजे लगा दिए जाएंगे। मंदिर के परिक्रमा पथ पर टाइटेनियम की ग्रिल लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है। बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, निर्माण प्रभारी गोपाल राव, आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा समेत कार्यदायी संस्था के इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में परिसर में बनने वाली सड़कों को लेकर चर्चा हुई। बरसात में सड़क के किनारे-किनारे पौधे लग जाएं, इसको लेकर जीएमआर कंपनी ने प्रेजेंटेशन दिया है। परिसर में रामायण कालीन पौधे भी रोपित किए जाएंगे। डॉ. अनिल ने बताया कि लैंड स्केपिंग का काम 30 फीसदी पूरा किया जा चुका है। जीएमआर कंपनी को जैसे-जैसे स्थान रिक्त होकर मिलता जाएगा, कंपनी काम पूरा करती जाएगी। अक्तूबर के अंत तक यह काम भी पूरा करने का लक्ष्य है।

राम मंदिर के लोअर प्लिंथ पर लगने वाली मूर्तियों की प्रगति की भी बैठक में समीक्षा की गई। डॉ. अनिल के अनुसार लोअर प्लिंथ पर रामकथा आधारित प्रसंगों की मूर्तियां लग रही हैं। दीवार पर म्यूरल बनाए जा रहे हैं। हर एक म्यूरल के पास उस प्रसंग की पूरी जानकारी भी लिखी जाएगी ताकि श्रद्धालु आसानी से म्यूरल की महत्ता समझ सकें। बताया कि अब तक लोअर प्लिंथ पर 45 से अधिक म्यूरल लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed