फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   No relief from court for two accused in murderous assault case

Ayodhya News: जानलेवा हमले के दो आरोपियों को कोर्ट से राहत नहीं

Mon, 07 Sep 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 07 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
No relief from court for two accused in murderous assault case
अयोध्या। पैसों के लेनदेन की रंजिश में दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी अर्जुन वर्मा और ध्रुव वर्मा को अदालत से राहत नहीं मिली। अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय जनार्दन प्रसाद यादव ने अपराध की गंभीरता और जमानत का पर्याप्त आधार न मिलने पर दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से आरोपी अर्जुन वर्मा का आपराधिक इतिहास अदालत के समक्ष रखा गया। साथ ही घटना में पीड़ित को आई 15 गंभीर चोटों का हवाला देते हुए जमानत अर्जी निरस्त करने की मांग की गई। बचाव पक्ष की ओर से आरोपियों ने घटना को झूठा बताते हुए खुद को फर्जी तरीके से मामले में फंसाए जाने की बात कही। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार, रौनाही थाना क्षेत्र के मुबारकगंज चौराहे पर 21 अगस्त को दिन में समर बहादुर और उनके भाई देवेश सिंह पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया था। मामले में दिगंबरपुर गांव निवासी अर्जुन वर्मा और ध्रुव वर्मा को आरोपी बनाया गया है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों की जमानत याचिका निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed