{"_id":"689e22b5ca3d7d683804ef21","slug":"more-than-50-players-showed-their-strength-in-the-divisional-level-trials-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-133635-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मंडल स्तरीय ट्रायल में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मंडल स्तरीय ट्रायल में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Thu, 14 Aug 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक-बालिका जूडो प्रतियोगिता के लिए डाभासेमर स्टेडियम में मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कोच सुभाष चंद्र ने बताया कि बालक वर्ग में अयोध्या से अमरजीत मौर्य, अभय निषाद, निखिल पासवान, ऋषभ तिवारी, सौरभ यादव, आलोक श्रीवास्तव, अथर्व तिवारी और शशांक चतुर्वेदी का चयन किया गया।
बाराबंकी से आरक्षित खिलाड़ियों में मोहम्मद फैजान और मोहम्मद अर्श चयनित हुए हैं। बालिका वर्ग में अयोध्या से चांदनी, भूमि सिंह, महिमा, अर्चिता सरोज और नेहा का चयन हुआ। बाराबंकी से इकरा फातिमा, शिवानी पाल और कुसुम चयनित हुईं।
विज्ञापन
अयोध्या से आरक्षित श्रेणी में अदिति वर्मा और बाराबंकी से मानसी पाल का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी आगामी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे और पदक जीतने के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे। (संवाद)