फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kidnapping Accused Denied Bail

Ayodhya News: अपहरण के आरोपी को नहीं मिली जमानत

Mon, 11 May 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 11 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping Accused Denied Bail
अयोध्या। युवक के अपहरण के मामले में आरोपी मुमताज अली को जमानत नहीं मिल सकी है। अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम प्रदीप कुमार सिंह ने अपराध की गंभीरता, युवक के अभी तक बरामद न होने और विवेचना प्रचलित होने के आधार पर आरोपी को जमानत देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार घटना थाना रौनाही क्षेत्र के मंगलसी गांव की है। 12 मार्च की रात नौ बजे गोंडा जिले के नबावगंज थाना क्षेत्र निवासी मुमताज अली उर्फ नाटे, सगीर व अजय यादव मुन्ना को घर से बुलाकर ले गए और कहीं गायब कर दिया। बहन तहसीन ने थाना रौनाही में भाई के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी मुमताज अली ने अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए अपने को बेकसूर बताया और तर्क दिया कि मुमताज अली की दो बीबी हैं। साथ में रहने को लेकर दोनों बीबी मुमताज से झगड़ा करती थीं। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद जमानत का पर्याप्त आधार न पाते हुए जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed