{"_id":"6a9c74451d769e298a0e369f","slug":"judicial-custody-of-eight-accused-extended-until-september-18-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-157974-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आठ आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा 18 सितंबर तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आठ आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा 18 सितंबर तक बढ़ी
Sun, 06 Sep 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आठ आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा 18 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। शनिवार को सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट में पेश किया गया। विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा ने अभियोजन की मांग पर यह आदेश दिया।
आरोपी 26 जून से जेल में बंद हैं। उन्हें 25 जून को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला राम मंदिर चढ़ावा धनराशि की चोरी से संबंधित है। आरोपियों में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, सुभाष श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पाण्डेय और रमाशंकर मिश्रा शामिल हैं। उन्हें पहली बार 26 जून को रिमांड मजिस्ट्रेट निवेदिता सिंह के सामने पेश किया गया था। 29 जून को विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा ने 13 जुलाई तक न्यायिक अभिरक्षा मंजूर की थी।
13 जुलाई को अदालत ने सभी आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा 27 जुलाई तक बढ़ाई थी। इसके बाद 10 अगस्त और फिर 22 अगस्त तक रिमांड मिली। पिछली बार उन्हें पांच सितंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने का आदेश दिया गया था। अब यह अवधि 18 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।