{"_id":"687926722cabb2844a0ada95","slug":"international-stadium-will-be-built-in-avadh-university-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-132181-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अवध विवि में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अवध विवि में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
Thu, 17 Jul 2025 10:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 17 Jul 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में क्रीड़ा परिषद की बैठक कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें छात्रों के खेल कूद गतिविधियों के लिए विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में स्टेडियम/ ट्रैक एवं खेलकूद सुविधाओं के विकसित किए जाने के लिए प्रस्ताव रखा गया जिसे क्रीड़ा परिषद ने मंजूर कर लिया। क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि स्टेडियम निर्माण से विवि में खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में खेलकूद कार्यक्रमों के लिए कोई खेल का मैदान नहीं है, जबकि विश्वविद्यालय परिसर में शारीरिक शिक्षा विभाग के तहत कई पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। कहा कि अंतर महाविद्यालयी/विश्वविद्यालयी खेलों के लिए विश्वविद्यालय को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम पर निर्भर रहना पड़ता है और कभी-कभी वहां भी स्थान नहीं मिल पाता। नवीन परिसर में प्रस्तावित 400 मीटर ट्रैक का स्टेडियम इसमें इनडोर आउटडोर खेलों के साथ बैडमिंटन, वॉलीबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, हैंडबॉल, जैसे प्रमुख खेलों की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित स्टेडियम में खिलाड़ियों के ठहरने की सुविधा के साथ खेलों को देखने के लिए दर्शक दीर्घा का भी निर्माण प्रस्तावित है।
बैठक में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहां कि प्रस्तावित स्टेडियम का निर्माण अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो जिससे भविष्य में भी खेलों की जरूरतें पूरी हो सके। संचालन डॉ. अमूल कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ला, सदस्य कार्य परिषद प्रो. शोभा गौड़, प्रो़ एसएस मिश्र, प्रो़ हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, सहायक अभियंता आरके सिंह, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. प्रिया कुमारी आदि की मौजूदगी रही।