फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Instructions for strict monitoring of fair arrangements

Ayodhya News: मेला व्यवस्था की कड़ी निगरानी के निर्देश

Wed, 12 Feb 2025 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 12 Feb 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Instructions for strict monitoring of fair arrangements
अयोध्या। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने रामपथ एवं सरयू के घाटों का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने सफाई एवं पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। मेला व्यवस्था की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात सरयू घाट, कच्चा घाट, संत तुलसी घाट, रामपैड़ी, रामपथ मार्ग पर भ्रमण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं निगम की ओर से प्रदत्त की जाने वाली समस्त व्यवस्थाओं के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया गया। एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एमआरएफ केंद्र की कचरा प्रबंधन की प्रणाली और री-सायकिलिंग प्रक्रिया की समीक्षा की।
विज्ञापन

एमआरएफ सेंटर की कार्यकुशलता में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों से उच्चतम मानकों पर कार्य करने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने काशीराम कालोनी में जलभराव का निरीक्षण किया । उल्लेखनीय है कि एसटीपी में ट्रीटेड जल के ओवरफ्लो होने के कारण जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हुई है। उक्त मार्ग पर पीडब्लूडी की ओर से नाला निर्माणाधीन होने के कारण जलप्रवाह अवरुद्ध हो रहा है। उक्त जल जमाव के तात्कालिक निस्तारण के लिए नगर निगम की ओर से मोटर पंप के माध्यम से जलनिकासी कराए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी अयोध्या धाम अशोक कुमार गुप्त, मुख्य सुप्रीम खाद निरीक्षक राजेश कुमार झा, अवर अभियंता अमित जायसवाल, सफाई एवं खाद निरीक्षक विजेंद्र वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed