फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Girl student kidnapped and gang raped, two named

Ayodhya News: छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, दो नामजद

Wed, 12 Feb 2025 10:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 12 Feb 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Girl student kidnapped and gang raped, two named
मिल्कीपुर। इनायतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रही 17 वर्षीय एक छात्रा को अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके हिरासत में लिया है। वहीं, छात्रा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय छात्रा अपने ननिहाल में रहकर क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ाई करती है। सोमवार की सुबह करीब 09:30 बजे वह घर से कॉलेज में फीस जमा करने के लिए निकली थी। रास्ते में अछोरा निवासी मोनू सिंह और मंजीत ने उसे अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दोनों युवकों ने उसकी पिटाई की। हालत बिगड़ने पर दोनों युवक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उसे बेहोशी की हालत में भर्ती कराया और शाम करीब 04:30 बजे छात्रा के मोबाइल फोन से ही उसके मामा को सूचित करके दोनों युवक फरार हो गए।
विज्ञापन

होश में आने के बाद छात्रा ने परिजनों से आपबीती कही तो उन्होंने इनायत नगर थाने में सोमवार को ही तहरीर दी थी। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवकों ने छात्रा से 3200 रुपये भी छीन लिए, जिसे वह फीस जमा करने के लिए घर से निकली थी। छात्रा के मामा ने बताया कि वह पीड़िता को लेकर मेडिकल के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। डाॅक्टर बार-बार पीड़िता को लेकर जाने की बात कह रहे हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed