{"_id":"6b00a420de0bea10dd0863cf","slug":"fraud-of-60-lakh-under-the-pretext-of-selling-land-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-163489-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जमीन बेचने के नाम पर 60 लाख की ठगी, दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जमीन बेचने के नाम पर 60 लाख की ठगी, दो नामजद
Sat, 21 Nov 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जमीन बेचने के नाम पर 60 लाख रुपये हड़पने और वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अयोध्या पुलिस ने पिता-पुत्र समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के दिलासीगंज निवासी रिपुसूदन सिंह के अनुसार, दर्शननगर के तकपुरा निवासी राधेश्याम वर्मा और उनके बेटे रामप्रवेश वर्मा ने ग्राम शाहनेवाजपुर मांझा में 350 वर्गमीटर जमीन दिखाई थी। दोनों ने जमीन को विवादमुक्त बताते हुए 60 लाख रुपये में सौदा तय किया। उन्होंने एक लाख रुपये बयाने के तौर पर, 32 लाख रुपये आरटीजीएस और शेष नकद दिए।
11 मई को बैनामा कराने रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि जमीन की खरीद-बिक्री पर शासन की रोक है। इसके बाद आरोपियों ने दूसरी जमीन देने का आश्वासन दिया, लेकिन रुपये वापस नहीं किए। दो जून को रुपये मांगने पहुंचने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।