{"_id":"6a9c6bb2f12e57edaf0951fb","slug":"details-of-ram-mandir-offerings-will-be-displayed-on-the-website-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-157972-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: वेबसाइट पर दिखेगा राम मंदिर के चढ़ावे का हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: वेबसाइट पर दिखेगा राम मंदिर के चढ़ावे का हिसाब
विज्ञापन
राम मंदिर के शिखर पर लहराता धर्म ध्वज-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राम मंदिर की व्यवस्थाओं में अब व्यापक बदलाव की तैयारी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर की प्रशासनिक और व्यावहारिक व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और आधुनिक बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को मंदिर की व्यवस्थाओं में कई बदलाव दिखाई देंगे। सबसे अहम पहल के तहत राम मंदिर में रोज आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और प्राप्त दानराशि का ब्योरा वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जाएगा।
गोविंद देव गिरि के अनुसार, धीरे-धीरे मंदिर की व्यवस्थाओं को अपडेट किया जाएगा और चढ़ावे से जुड़ी जानकारी श्रद्धालुओं के सामने रखी जाएगी। राम मंदिर की पूजा-पद्धति, धार्मिक परंपराएं और उत्सवों का संचालन संतों और विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में ही होगा। वहीं मंदिर की बाहरी प्रशासनिक और व्यावहारिक व्यवस्थाओं में आधुनिक प्रबंधन प्रणाली अपनाई जाएगी। अनुशासन और श्रद्धा के बीच संतुलन नई व्यवस्था की महत्वपूर्ण कसौटी होगी। मंदिर की व्यवस्थाओं में अयोध्या के संतों और स्थानीय जनमानस की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। ट्रस्ट का प्रयास रहेगा कि मंदिर और अयोध्या के बीच संवाद और जुड़ाव और मजबूत हो। स्थानीय अपेक्षाओं और भावनाओं को समझते हुए व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाने की योजना है।
सीता रसोई और अन्नक्षेत्र की व्यवस्था भी बदलेगी
- राम मंदिर ट्रस्ट सीता रसोई और अन्नक्षेत्र की मौजूदा व्यवस्था पर भी पुनर्विचार कर रहा है। उद्देश्य यह है कि राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद और भोजन सम्मानजनक, व्यवस्थित और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराया जा सके। इसके लिए व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। सीता रसोई में अब तक श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में खिचड़ी दी जाती है, अब बेहतर भोजन व्यवस्था की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
देशभर के कलाकारों को मिलेगा मंच
- राम मंदिर परिसर में बन रहा भव्य ऑडिटोरियम दिसंबर तक तैयार होने की संभावना है। यहां एक साथ 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। अयोध्या के साथ देशभर के कलाकारों को यहां अपनी प्रस्तुति का अवसर देने की योजना है। इससे राम मंदिर परिसर धार्मिक गतिविधियों के साथ भारतीय संस्कृति और कला के बड़े मंच के रूप में भी विकसित होगा।