फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Deputy CM brajesh pathak visited Ram Darbar for first time in Ayodhya

Ayodhya News: डिप्टी सीएम ने पहली बार किए राम दरबार के दर्शन, देशवासियों के सुख... संपत्ति और वैभव की कामना की

Sat, 07 Jun 2025 09:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Jun 2025 09:55 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पहली बार राम दरबार के दर्शन किए। उन्होंने देशवासियों के लिए सुख, संपत्ति और वैभव की कामना की। सुरम्य तट पर आयोजित सरयू महोत्सव में हिस्सा लिया। कोरोना को लेकर कहा कि इस बार का कोविड खतरनाक नहीं है। हम सतर्कता के साथ निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शनिवार की शाम अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू के सुरम्य तट पर आयोजित सरयू महोत्सव में हिस्सा लिया। उन्होंने रामलला के दर्शन किए। इस मौके पर कहा कि राम मंदिर में राजा राम के विराजमान होने के बाद पहली बार उनके दरबार का भी दर्शन मिला है। यह मेरा सौभाग्य है। मैं प्रभु के चरणों में प्रणाम करते हुए देश के सभी नागरिकों के लिए प्रार्थना करता हूं। सभी को सुख, संपत्ति और वैभव मिले। संकटों का नाश हो। भारत पूरी दुनिया में एक नंबर पर स्थापित हो।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बार का कोविड खतरनाक नहीं है। ऐसा वैज्ञानिकों का भी मानना है। सर्दी, जुकाम और बुखार के साथ ही कोविड सीमित है। हम सतर्कता के साथ निगरानी कर रहे हैं। गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने वृद्धजनों से कोविड से सतर्क रहने की अपील की। कहा कि किसी को खतरा नहीं है। बचाव और जागरुकता की पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है।

विज्ञापन

सड़क पर महिला के प्रसव के मामले का लिया संज्ञान 

ब्रजेश पाठक ने कहा कि अयोध्या में सीएचसी रुदौली के मामले की जानकारी मिली है। यहां से एक महिला डॉक्टर की ओर से गर्भवती को लौटा दिए जाने के बाद सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। यह बेहद शर्मनाक है। इसके लिए जिम्मेदार डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ के फोन न उठाने की भी की गई शिकायत

डिप्टी सीएम से अयोध्या के सीएमओ डॉ सुशील कुमार बनियान द्वारा फोन न उठाए जाने की भी शिकायत की गई। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। सीएमओ को स्पष्ट आदेश दिया कि ऐसा दोबारा न हो। इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। सभी का फोन उठाएं और उनको संतुष्ट करें। यह योगी सरकार की पहली प्राथमिकता में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed