फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Ram Darbar is now called Ram Parivar

Ayodhya: राम दरबार का नाम अब राम परिवार, मंदिर ट्रस्ट ने संतों के सुझाव से किया बदलाव... निर्णय का स्वागत

Sun, 11 Jan 2026 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Jan 2026 01:12 AM IST
सार

ट्रस्ट के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दरबार शब्द उर्दू मूल का है, जबकि राम मंदिर की संकल्पना पूरी तरह सनातन, भारतीय और लोक परंपराओं से जुड़ी हुई है। इसी भाव के अनुरूप अब इसे राम परिवार के नाम से संबोधित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Ayodhya: Ram Darbar is now called Ram Parivar
अब राम परिवार...

विस्तार

राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित राम दरबार का नाम अब आधिकारिक रूप से राम परिवार कर दिया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने यह निर्णय भारतीय संस्कृति और भाषायी शुद्धता को ध्यान में रखते हुए लिया है। ट्रस्ट के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दरबार शब्द उर्दू मूल का है, जबकि राम मंदिर की संकल्पना पूरी तरह सनातन, भारतीय और लोक परंपराओं से जुड़ी हुई है। इसी भाव के अनुरूप अब इसे राम परिवार के नाम से संबोधित किया जाएगा। 

विज्ञापन


भगवान श्रीराम को किसी राजसी दरबार की तरह नहीं, बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में एक आदर्श पारिवारिक स्वरूप में प्रस्तुत करना ही इस परिवर्तन का मूल उद्देश्य है। ट्रस्ट के समक्ष राम दरबार का नाम बदलने का सुझाव आया था, जिसके के बाद ट्रस्ट ने संतों से राय लेकर यह परिर्वतन किया। राम परिवार शब्द में भगवान श्रीराम के साथ माता सीता, भ्राता लक्ष्मण और भक्त हनुमान के पारिवारिक, भावनात्मक और सांस्कृतिक संबंधों का भाव निहित है, जो आम जनमानस से सीधे जुड़ता है।
विज्ञापन


ट्रस्ट के निर्णय का स्वागत
प्रथम तल पर स्थापित राम परिवार में भगवान श्रीराम, माता सीता, भरत, शत्रुहन, लक्ष्मण व हनुमान की मूर्ति स्थापित है। ये सभी पात्र श्रीराम के परिवार हैं, जबकि दरबार शब्द में शासकीय या औपचारिक भाव अधिक झलकता है, जो भगवान राम के लोकनायक स्वरूप से मेल नहीं खाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत समाज ने भी ट्रस्ट के इस निर्णय का स्वागत किया है। महंत विवेक आचारी का कहना है कि राम मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर भारतीय परंपरा से जुड़े शब्दों का प्रयोग स्वाभाविक और आवश्यक है। नाम परिवर्तन के साथ ही यह संदेश और अधिक स्पष्ट हो गया है कि अयोध्या का राम मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारतीय जीवन मूल्यों का जीवंत प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed