फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya Deepotsav 2021: 14000 volunteers are preparing to light 9.50 lakh diyas, this achievement can become a world record

अयोध्या दिव्य दीपोत्सव 2021: 14000 सहयोगी जलाएंगे साढ़े नौ लाख दीये, विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी!

Mon, 01 Nov 2021 03:38 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 01 Nov 2021 03:38 PM IST
सार

अयोध्या में सरयू नदी के घाट पर दीये जलाने की यह परंपरा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 से शुरू की थी। इस प्रकार इस वर्ष यह पांचवा दीपोत्सव मनाया जा रहा है। अयोध्यावासी अपने परिवार के लोगों के साथ भी दीपोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राम की पैड़ी घाट पर इस समय पहुंचे हुए हैं...

विज्ञापन
Ayodhya Deepotsav 2021: 14000 volunteers are preparing to light 9.50 lakh diyas, this achievement can become a world record
अयोध्या: दीपोत्सव की तैयारी करते वॉलंटियर्सस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोटी दीपावली (तीन नवंबर) के दिन अयोध्या के राम की पैड़ी घाट पर नौ लाख 51 हजार दीपक जलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को सफल बनाने के लिए राम की पैड़ी घाट पर तेजी से तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए अयोध्या शहर के सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को इसमें सहयोग करने के लिए बुलाया गया है। इनके अलावा 49 संस्थाएं अपने 14000 वॉलिंटियर्स के साथ इस समय राम की पैड़ी घाट पर दीपक सजाने का काम कर रही हैं। ये दीपक सोमवार और मंगलवार दो दिन आकर्षक क्रम में रखे जाएंगे। इसके बाद छोटी दीपावली यानी बुधवार के दिन इन्हें प्रज्वलित किया जाएगा। आयोजकों का दावा है कि इतनी संख्या में दीपक जलाने का एक विश्व रिकार्ड कायम किया जाएगा। इसके लिए गिनीज बुक के अधिकारियों से भी संपर्क किया गया है। वे मंगलवार को घाट पर उपस्थित रहकर दीयों की गणना करेंगे।

विज्ञापन


अयोध्या में सरयू नदी के घाट पर दीये जलाने की यह परंपरा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 से शुरू की थी। इस प्रकार इस वर्ष यह पांचवा दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इसे एक परंपरा का रूप देने की कोशिश की जा रही है। अयोध्यावासियों से बातचीत करें तो पता चलता है कि इस दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साही हैं। अयोध्यावासी अपने परिवार के लोगों के साथ भी दीपोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राम की पैड़ी घाट पर इस समय पहुंचे हुए हैं।

विज्ञापन

लेजर लाइट शो से दिखाए जाएंगे रामायण के कई प्रसंग

दीपोत्सव के दिन भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। लेजर शो के जरिए भगवान राम और माता सीता के जीवन से जुड़े रामायण के अनेक प्रसंगों को लेजर लाइट शो के जरिए दिखाया जाएगा। इसके लिए पांच कंपनियां इस समय तैयारियों में जुट गई हैं। इसके अलावा विभिन्न मंच तैयार कर यहां पर भगवान राम से जुड़े दृश्यों को सजीव रूप से प्रस्तुत करते हुए कलाकार बुधवार की शाम यहां दिखाई पड़ेंगे। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


शत्रुघ्न घाट पर दीयों का संयोजन कर रहे विजेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि उनकी संस्था सपना फाउंडेशन के जैसे 49 संस्थाओं के आयोजक यहां दीपक लगाने के कार्यक्रम में जुटे हुए हैं। हम सब मिलकर 10 लाख से ज्यादा दीपक लगाएंगे जिससे कुछ दीपक कम जलें तो भी कम से कम 9,51,000 दीपक जलते रहें और रिकॉर्ड दीपक जलाने का उनका उद्देश्य आसानी से पूरा हो सके।

महाराजा कॉलेज की छात्रा श्वेता तिवारी ने अमर उजाला को बताया कि पिछले दो वर्ष कोरोना वायरस के कारण दीपावली का उत्सव मनाने का त्यौहार बिल्कुल फीका पड़ गया था, लेकिन इस वर्ष सरकार ने एक बार फिर से दीपोत्सव को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की गई है। इसमें वे अपने दोस्तों के साथ दीपक जलाने के लिए आई हुई हैं और ऐसा करके बहुत आनंदित महसूस कर रही हैं।

देश-विदेश से देखने आ रहे सैलानी

आईआईटी की पढ़ाई करने के लिए अपने परिवार से दूर रह रही आनंदिता गुप्ता ने बताया कि परिवार से दूर रहकर दीपावली का त्यौहार बहुत सुना महसूस हो रहा था, लेकिन यह उनके जीवन का पहला अनुभव है कि वह इस दीपोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हो रही हैं। अपने मित्रों के साथ दीपक सजाने के कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देकर वे बेहद भाग्यशाली महसूस कर रही हैं।

एक अन्य छात्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदैव लड़कियों को आगे बढ़ाने की कोशिश करते रहते हैं। इसके लिए वे विशेष बधाई के पात्र हैं क्योंकि जब समाज में लड़कियों की शिक्षा बढ़ेगी, उनका सशक्तिकरण होगा तो समाज में एक बड़ा बदलाव आएगा। इसको लेकर छात्राओं में बहुत उत्साह है।

कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की उपस्थिति को देखकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुस्त दुरुस्त कर दी गई है। अयोध्या के मुख्य प्रवेश द्वार के पास से ही राम की पैड़ी घाट तक और प्रमुख मंदिरों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रमुख लोगों की सुरक्षा निश्चित की गई है। आने वाले किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है जिससे पूरे कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था ना उत्पन्न हो सके।



कार्यक्रम से जुड़े लोगों का अनुमान है कि बुधवार के दिन यहां पर बहुत भारी संख्या में लोग देश-विदेश और स्थानीय स्तर पर आएंगे जिसके कारण घाट और उसके आसपास बहुत भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो सकती है। सभी अतिथियों के बैठने और उन्हें उन्हें सुरक्षा देने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed