{"_id":"66c0e47eaa4c81262d012e78","slug":"youth-took-out-prabhat-pheri-with-78-meter-tricolor-auraiya-news-c-211-1-aur1002-115550-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: युवाओं ने 78 मीटर तिरंगे के साथ प्रभात फेरी निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: युवाओं ने 78 मीटर तिरंगे के साथ प्रभात फेरी निकाली
विज्ञापन
बिधूना। स्वतंत्रता दिवस पर तहसील भवन में उप जिलाधिकारी निखिल राजपूत, ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख गीता सेंगर, सीएचसी बिधूना में अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य, नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन आदर्श कुमार मिश्रा, श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज में प्रबंधक मंजू सिंह, प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह, ग्यादीन महाविद्यालय में प्रबंधक उमा सिंह यादव, संत विवेकानंद में रमेशचंद्र अग्निहोत्री, बाइट माइड स्कूल में प्रबंधक अनिल कुमार यादव, बाबूराम मोहनलाल महाविद्यालय उमेश गुप्ता, द्वारिका प्रसाद बालक राम महाविद्यालय विशेश्वर दयाल तिवारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह सेंगर, एमए इस्लामिया इंटर काॅलेज बिधूना में तबस्सुम बानो ने ध्वजारोहण किया। स्कूली छात्रों ने तिरंगा के साथ प्रभात फेरी निकाली। जिसमें 78 मीटर तिरंगा पकड़े युवा दिखे। प्रशासनिक अधिकारियों ने तहसील में ध्वजारोहण के बाद शहीद भगत सिंह व डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फफूंद कस्बे और गांव में भी धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
फफूंद। स्वतंत्रता दिवस पर्व कस्बे और गांव क्षेत्र में भी धूमधाम से मनाया। कस्बे में घर-घर तिरंगा फहरा, नगर पंचायत द्वारा नारायण धाम गेस्ट हाउस में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं ग्राम पंचायतों में प्रधानों ने पंचायत भवनों पर ध्वजारोहण के बाद स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा रैली निकाली।
विज्ञापन
गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर्व पर नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन मोहम्मद अनवर ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान गाया। साथ ही देश की आजादी में शहीद होने वाले वीरों को याद कर नमन किया। इसके बाद गेस्ट हाउस में सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। मास्टर एहसान अली, मैनेजर मंगेश खान, अब्दुल सत्तार कुरेशी, कृपा शंकर शुक्ला, ब्रज नंदन लाल दीक्षित, बेचेलाल कोरी, आरिफ खान, जियाउल्ला खां, रामकिशोर कठेरिया, सलीम खां मेव रहे। कस्बे के एक्सिस पब्लिक स्कूल में निदेशक दीपक दीक्षित और प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह सोढ़ी ने ध्वजारोहण किया और स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। केशमपुर के श्री रामसेवक सावित्री देवी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी श्याम नारायण गुप्ता ने ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता दिलाने में शहीद हुए वीरों के जीवन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में मौजूद एनसीसी अधिकारी रवि दत्ता और पी कृष्णा और जूनियर व सीनियर डिविजन के एनसीसी कैडेट्स ने वीर शहीदों को याद करते हुए तिरंगा रैली भी निकाली कस्बे के मदरसा जामिया समदिया,मकतब इस्लामिया स्कूल,समदिया हाई स्कूल, फ्यूजे समदिया, गुलजारी लाल बालिका इंटर कॉलेज, श्री रामशंकर गौरीशंकर इंटर कॉलेज, श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज, आदि विद्यालय में भी ध्वजारोहण हुआ। भाग्यनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत कोठीपुर, बूढ़ादाना, जुआ,मुड़ेना, फूटाताल, केशमपुर, फफूंद देहात, सलहापुर, रामपुर बिहारी, फतेहपुर बैनी, खोयला, मुढ़ी, देवरपुर,सिम्हारा, बरौआ, तुर्कीपुर फफूंद, दौलतपुर, सेहुद, इटहा, दखलीपुर, बढुआ, गदनपुर, नगला पाठक, सिंगलामऊ, देहगांव, पीपरपुर, आमपुर, लहोखर, टीकमपुर, सिंदुरिया, ममरेजपुर, भैंसोल आदि पंचायतों में ग्राम प्रधानों ने पंचायत भवनों प्राथमिक विद्यालय में भी ध्वजारोहण किया।