फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth's condition worsens in Kotwali

युवक की कोतवाली में हालत बिगड़ी, पुलिस के हाथ-पैर फूले

Sun, 22 Apr 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Sun, 22 Apr 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Youth's condition worsens in Kotwali
युवक को अस्पताल में भर्ती कराने ले जाती कोतवाली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

औरैया। सदर कोतवाली में शनिवार को पूछतांछ के लिए इटावा से लाए गए युवक की हालत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में युवक को पुलिस ने जीप से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद युवक को चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


शनिवार को दोपहर में पुलिस युवक को अस्पताल लेकर पहुंची। डॉ. अभिषेक कुमार ने बेहोश युवक का इलाज  शुरू किया। अस्पताल में भर्ती के वक्त पुलिस वाले उसका नाम और पता तक नहीं बता सके। इस पर डॉक्टर को अज्ञात में रजिस्टर में इंट्री करनी पड़ी। डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि युवक की हालत चिंताजनक है। इसे तत्काल इलाज की जरूरत है। ऐसी स्थिति में उसे इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। उनका कहना था कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। यह भी सवाल है कि जहरीला पदार्थ उसके पास कहां से आया। रेफर करने के बाद काफी देर तक उसे कानपुर न ले जाने पर एसपी को इसकी जानकारी हुई। इस पर उन्होंने कोतवाली इंचार्ज को उसे कानपुर ले जाने को कहा। बताया जाता है कि इटावा निवासी राघवेंद्र कालोडर चालक रवि एक साल पहले औरैया निवासी किसी लड़की को भगा ले गया था। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कोतवाली पुलिस राघवेंद्र को शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे इटावा गल्ला मंडी के सामने से लोडर सहित औरैया ले आई। जहां दोपहर में राघवेंद्र की हालत बिगड़ गई। कोतवाली इंचार्ज मदन गोपाल गुप्ता भी बिना कुछ बताए अस्पताल से चले गए।
विज्ञापन



घटना बड़ी है। डॉक्टर के रेफर करने के बाद भी युवक को काफी देर तक कानपुर नहीं ले जाया गया। इसकी जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। नागेश्वर सिंह, एसपी औरैया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed