फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth looking for career opportunities after Inter

Auraiya News: इंटर के बाद कॅरिअर के आयाम तलाश रहे युवा

Tue, 23 Jul 2024 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Youth looking for career opportunities after Inter
औरैया। इंटरमीडिएट करने के बाद युवा अपने लिए कॅरिअर के नए आयाम तलाश कर रहे हैं। इसके तहत छात्र विज्ञान और सामाजिकता से जुड़े विषयों का चयन कर रहे हैं। कारण इन विषयों से संबंधित क्षेत्र में आने वाले दिनों में रोजगार की अपार संभावनाएं नजर आ रहीं हैं। जबकि लैंग्वेज को लेकर छात्रों में रुचि कम हो चली है।
विज्ञापन


जनपद में शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या कम देखने को मिल रही है। सीटें न भर पाने से निजी कॉलेज संचालक परेशान हैं। यह कॉलेज छात्रों को तरह-तरह के प्रलोभन भी दे रहे हैं। लेकिन छात्र अपने पसंदीदा उन विषयों को चुनकर उन महाविद्यालयों में प्रवेश ले रहे हैं। जहां उन्हें आने वाले दिनों में रोजगार की संभावनाएं दिखाई दे रहीं हैं।
विज्ञापन

अब तक अधिकांश कॉलेजों में हुए प्रवेश की स्थिति देखें तो छात्रों ने विज्ञान और सामाजिकता से संबंधित विषयों को चुना है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार इन विषयों में अधिक प्रवेश देखने को मिले हैं। छात्रों में भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र विषयों को लेकर अधिक रुझान देखने को मिला है। लैंग्वेज को लेकर छात्रों में रुचि न के बराबर दिखाई दी है। इसके साथ ही छात्र रोजगार परक विषयों को भी पसंद कर प्रवेश ले रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकॉम के आवेदनों में इस बार भी गिरावट देखने को मिली है। बीए के विषयों में अधिक बदलाव नहीं देखने को मिला है। बीएससी मैथ, बीएससी बायो में इस बार अधिक प्रवेश देखने को मिले है।


-----------

छात्रों का लैंग्वेज में रुझान कम होता जा रहा है। कारण इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर दिनों दिन कम होते जा रहे है। आने वाले समय में जिन क्षेत्रों में नौकरी के संभावनाएं दिखाई दे रही है। छात्र उनसे संबंधित विषयों को चुन रहे है। - डॉ. रवि कुमार, प्राचार्य तिलक महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed