फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth hangs himself after dispute with wife

Auraiya News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाया फंदा

Wed, 11 Sep 2024 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth hangs himself after dispute with wife
औरैया। सदर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले गांव सुरान में बुधवार दोपहर लगभग एक बजे एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घर पहुंचे परिजनों ने शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि किसी बात को लेकर लेकर पत्नी से कहासुनी होने पर युवक ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


गांव सुरान निवासी ऑटो चालक अतुल कुशवाहा (28) पुत्र मनीराम के परिजन बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे घर पर नहीं थे। तभी अतुल ने घर के आंगन में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब पत्नी दीपिका घर लौटी तो अतुल को फंदे पर लटका पाया। चीखते हुए घर से बाहर निकली दीपिका ने ग्रामीणों को जानकारी दी।
विज्ञापन

इधर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची एसआई आनंदी ने ग्रामीणों व दीपिका से पूछताछ की। दीपिका ने पुलिस को बताया कि अतुल आए दिन शराब पीता है। जिसका विरोध करने पर झगड़ा करता था। बुधवार सुबह से वह शराब के नशे में था। झगड़ा होने पर उसने मायके जाने की बात कहकर गुस्से में वह घर से निकल गई थी। कुछ देर बाद जब घर लौटी तो अतुल का शव फंदे पर लटका था। एसआई आनंदी ने बताया कि शव का पंचनामा भरा जा रहा है। परिजन शव का पोस्टमार्टम न कराने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed