{"_id":"6af8b188f637a58d070cb3ac","slug":"woman-dies-after-falling-on-the-road-when-her-saree-got-caught-in-a-bike-wheel-auraiya-news-c-211-1-aur1009-154883-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइक के पहिए में साड़ी फंसने से सड़क पर गिरी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइक के पहिए में साड़ी फंसने से सड़क पर गिरी महिला की मौत
विज्ञापन
फोटो-41- गीता। फाइल फोटो
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गुनौली गांव निवासी एक महिला की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला बाइक से एक शादी समारोह में पूड़ी बेलने जा रही थी, तभी रास्ते में उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिए में फंस गया। सिर के बल सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव गुनौली गांव निवासी गीता देवी (66) शादियों में पूड़ी बेलने का काम कर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। वह गांव के ही प्रदीप कुमार के साथ बाइक से रजुआमऊ गांव में एक शादी समारोह में पूड़ी बेलने जा रही थीं। जैसे ही वह वंशी गांव से आगे निकले, अचानक गीता देवी की साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिए में फंस गया। इससे वह अनियंत्रित होकर सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद उसे निजी वाहन से सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी के बाद बेटा विवेक सहित अन्य परिजन सीएचसी पहुंचे। महिला का शव देख परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।