फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth dies after falling from closely loaded trolley

Auraiya News: कर्बी लदी ट्राली से गिरकर युवक की मौत

Tue, 05 Nov 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from closely loaded trolley
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव उद्यमपुर निवासी युवक मंगलवार को गांव के कुछ युवकों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से जानवरों के लिए कर्बी लेने के लिए गया हुआ था। रास्ते में तिलकपुर गांव समीप बंबा किनारे पहुंचते ही लगे झटके से कर्बी लदी ट्राली पर बैठा युवक नीचे गिर गया। साथ गए युवक जब गांव पहुंचे तो एक युवक के नजर न आने पर उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू हुई। जहां खोजबीन के दौरान साथियों को बंबा किनारे घायलावस्था में युवक पड़ा मिला। इस पर वह उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव उद्यमपुर निवासी अंशू (23) पुत्र चंद्र प्रकाश के रूप में मृतक की पहचान की गई। गांव के पांच से छह लोगों के साथ अंशू मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली से कर्बी लेने गया हुआ था। साथ गए युवक मंगलवार शाम कर्बी लादकर वापस गांव लौट आए। इधर अंशू के न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। साथ गए लोगों से जानकारी की। अंशू की खोजबीन शुरू की गई तो वह लहूलुहान हालत में तिलकपुर गांव समीप बंबा किनारे सड़क पर पड़ा मिला। जिसके बाद परिजनों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया। अंशू के चचेरे भाई प्रियांशू ने बताया कि गांव निवासी पवन के ट्रैक्टर से गांव के छह युवकों के साथ अंशू भी कर्बी लेने गया था। शाम को वापस न लौटने पर खोजबीन की। तिलकपुर गांव समीप बंबा किनारे अंशू पड़ा मिला है। चेहरे पर चोट के निशान हैं। साथ गए युवकों ने अंशू के बारे में कुछ बताया नहीं है। वहीं सदर कोतवाल भूपेंद्र राठी ने बताया कि कर्बी लदी ट्राली पर अंशू के बैठे होने की बात सामने आई है। जहां से वह रास्ते में गिर गया होगा। साथ गए युवकों के वापस लौटने पर अंशू के नजर न आने पर खोजबीन हुई। जिसके बाद अंशू बंबा किनारे पड़ा मिला। पूरे मामले में जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed