फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth dies after drowning in Sengur river

सेंगुर नदी में डूबकर युवक की मौत

Sat, 28 May 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after drowning in Sengur river
अजीतमंल (औरैया) में मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद - फोटो : AURAIYA
देहरादून: हरिद्वार के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फोटो-28एयूआरपी- 29 मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
सेंगुर नदी में डूबकर युवक की मौत
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कर रहा था काम, दोस्तों संग नहाने गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल (औरैया)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में काम कर रहे मजदूर की शनिवार दोपहर सेंगुर नदी में डूबने से मौत हो गई। एक घंटे बाद मजदूर का शव जुआ पुल से आगे पुलिस को मिला। वह अपने दो साथियों के साथ नदी में नहाने गया था। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हरिद्वार के टाणा बनेला गांव निवासी दिलशाद का बेटा बिलाल (22) अपने परिवार के सदस्यों के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण में मजदूरी करता था। शनिवार दोपहर तीन बजे वह साथी फरहान व हरिद्वार के ही हरजोली गांव निवासी खालिद संग सेंगुर नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान बिलाल डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग पहुंचे, लेकिन उसका पता नहीं चला। युवक के डूबने की सूचना पर दरोगा देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत कर बिलाल का शव जुआ पुल से थोड़ा आगे नदी के पास से बरामद किया। एसडीएम अखिलेश कुमार ने बताया कि नदी में डूबे युवक का शव बरामद कर परिजनों को जानकारी दे दी गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed