फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth dies after being hit by goods train

Auraiya News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 22 Sep 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 22 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by goods train
औरैया। अछल्दा के बैसोली गांव के सामने रेलवे क्रोसिंग पार करते समय एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। देर रात पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। जीआरपी ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बैसौली रेलवे क्रासिंग से शाम सात बजे के करीब इटावा से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी निकल रही थी इसी बीच एक युवक चपेट में आ गया। आगे की ओर किसी के टकराने पर लोको पायलट ने 13बी क्रासिंग पर मालगाड़ी को रोक कर इंजन चेक कर आगे की ओर कि चली गई ।सूचना पर पहुंचे जीआरपी के उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए। मृतक के हाथ में मोरपंख के साथ सिद्धार्थ नाम लिखा था। हादसे की जानकारी पर परिवार के लोगों ने पहुंच शव की शिनाख्त सिद्धार्थ उर्फ शिवम (25) पुत्र सुनील कुमार निवासी चिंता नगला अछल्दा के रूप में की। मृतक की एक वर्ष पहले शादी हुई थी। मौके पर मौजूद परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। जीआरपी के उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed