फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth came under auto due to bike slipping, died

Auraiya News: बाइक फिसलने से ऑटो के नीचे आया युवक, मौत

Mon, 10 Jul 2023 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Youth came under auto due to bike slipping, died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फफूंद।
थाना क्षेत्र की बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर केशमपुर सहकारी संघ के पास रास्ते में आए कुत्ते से टकरा कर बाइक फिसल जाने से युवक ऑटो के नीचे आ गया। जिससे हेलमेट चकनाचूर हो जाने से सिर पर आई गंभीर चोटों से उसकी मौके पर मौत हो गई।

फफूंद थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी विवेक कुमार(27) पुत्र दीपक सिंह फेरी लगाकर कपड़े बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार सुबह वह बाइक से अपनी बहन शीतल को लेने के लिए उसकी ससुराल इटावा जा रहा था। फफूंद-बाबरपुर मार्ग पर केशमपुर सहकारी संघ के सामने रोड पर अचानक आए कुत्ते से बाइक टकरा कर फिसल गई।
विज्ञापन

इसी बीच बाबरपुर की ओर से आ रहे ऑटो ने उसे रौंद दिया। जिससे उसके हेलमेट के परखच्चे उड़ गए और सिर में गंभीर चोटें आने की वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड व मोबाइल की मदद से घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी चार वर्ष पहले हुई थी। उसकी एक तीन वर्षीय बेटी दिव्यांशी भी है। थाना अपराध निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



----------

घटिया हेलमेट न होता तो बच जाती विवेक की जान

सीओ यातायात प्रदीप कुमार ने बताया अधिकांश लोग हेलमेट का प्रयोग चालान से बचने का जरिया समझते हैं। जिस पर वह कुछ रुपयों के लालच में घटिया हेलमेट का प्रयोग करते हैं। हेलमेट पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि दो पहिया वाहनों को चलाने के दौरान बाइक सवारों की सुरक्षा के लिए प्रयोग किया जाता है। घटिया हेलमेट के इस्तेमाल हादसे के दौरान घातक साबित होता है। बताया कि खानपुर निवासी विवेक की मौत घटिया हेलमेट के चकनाचूर होने की वजह से उसके सिर में अधिक चोटें आने से हुई है। यदि व अच्छी किस्म का हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed