फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth becomes victim of poisoning in sleeper bus

Auraiya News: स्लीपर बस में युवक जहरखुरानी का शिकार

Sun, 12 Oct 2025 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 12 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Youth becomes victim of poisoning in sleeper bus
औरैया। दिल्ली से स्लीपर से घर आते समय एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। बस में बगल में बैठे एक युवक ने कोल्डड्रिंक पिलाकर 20 हजार रुपये और मोबाइल पार कर दिए।
विज्ञापन

इटावा के गांव बिझावली निवासी पंकज कुमार(18) दिल्ली में एक फैक्टरी में काम करता है। दीपावली पर वह शनिवार की शाम को स्लीपर बस से दिल्ली से इटावा के लिए निकला था। बस में बगल की सीट पर बैठे व्यक्ति ने कोल्डड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया। जिससे कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गया। सुबह स्लीपर बस के चालक व परिचालक ने उसे शहर कोतवाली के मंडी परिसर के पास उतार दिया। जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोप है कि युवक ने उसकी जेब में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और कपड़े लेकर फरार हो गए। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed