{"_id":"61c36e0d608455100c144cf7","slug":"youth-auraiya-news-rojgaar-mela-naukari-auraiya-news-knp6711180115","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेला में 98 युवाओं ने स्वीकारा कंपनियों का ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेला में 98 युवाओं ने स्वीकारा कंपनियों का ऑफर
विज्ञापन
अटसू (औरैया)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को लगे रोजगार मेले में 98 युवाओं को नौकरी मिली। इन्हें हर माह 15 से 20 हजार रुपये मिलेंगे।
जिला उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में लगे रोजगार मेले में कुल 300 युवाओं ने साक्षात्कार दिया।
मेले में 13 कंपनियां के प्रतिनिधि पहुंचे थे। घर के मोह और कम वेतन के चलते कई युवाओं ने ऑफर स्वीकार नहीं किया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मेला शाम पांच बजे तक चला। 98 युवाओं को सफल घोषित किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने बताया कि मेला सफल रहा है। चयनीत युवाओं को बेहतर रोजगार मिलेगा। इस मौके पर भुवनेश त्यागी, नितेंद्र, केशव प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, रामशंकर आदि मौजूद रहे।
इन कंपनियों के प्रतिनिधि हुए शामिल
होनियन क्लाईमेट, ऐग्लो इंडिया, मिंडा कार्पोरेशन, कैप्रो मारुति, टाटा सोलर, लावा इंटरनेशनल, सुननित ग्रुप आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया।