{"_id":"5d94f3208ebc3e0159664fb3","slug":"youth-auraiya-news-knp517344339","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पुरस्कार लेने लखनऊ पहुंचे मनीष चार पुरस्कार पाकर हुए गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पुरस्कार लेने लखनऊ पहुंचे मनीष चार पुरस्कार पाकर हुए गदगद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने सहार ब्लॉक के शिवगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत और जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक शिक्षक मनीष कुमार को एक साथ चार पुरस्कारों से नवाजा गया है। चार पुरस्कार मिलने पर शिक्षा के क्षेत्र में जिले का गौरव बढ़ाने के लिए मनीष कुमार को जिले के माध्यमिक व परिषदीय शिक्षकों ने खुशी जताई है।
शिक्षक मनीष कुमार को एससीईआरटी लखनऊ में मंगलवार को तीन पुरस्कार मिलने की सूचना देकर आमंत्रित किया गया था। वर्ष 2018 का आईसीटी अवार्ड, लेसन प्लान बनाने पर अवार्ड और क्यूआर कोड बनाने पर अवार्ड मिलने थे। अवार्ड समारोह के समापन से पूर्व बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में किए गए भागीरथ प्रयास के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के निदेशक संजय सिन्हा व संयुक्त निदेशक अजय कुमार सिंह ने विशिष्ट प्रतिभा सम्मान से भी नवाजा है।
यह पुरस्कार पूरे प्रदेश के कुल 21 शिक्षकों को दिया गया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में एक साथ चार पुरस्कार प्राप्त कर शिक्षक मनीष कुमार ने कहा कि मौके पर दिया गया सरप्राइज विशिष्ट प्रतिभा सम्मान ने खुशी बढ़ा दी है। अब हमारा दायित्व और बढ़ गया है, जिसके लिए पूरे समर्पण से राष्ट्र के लिए बेसिक शिक्षा के उत्थान हेतु प्रयासरत रहेंगे। उपलब्धि पर मनीष के परिजनों ने हर्ष जताया है।