फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth accused of rape arrested

दुष्कर्म करने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, जेल भेजा

Mon, 16 Dec 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Youth accused of rape arrested
अछल्दा (औरैया)। घास काटने गई 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तारी किया। इसके बाद उसके खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की। इधर, पीड़िता के परिवारीजनों से कांग्रेसी नेताओं ने मुलाकात कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार की शाम गांव के बाहर घास काटने गई एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने सरसों के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। जिस पर परिवारीजनों ने घटना की जानकारी अछल्दा थाना पुलिस को दी। दुष्कर्म की घटना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर शनिवार की देररात एएसपी कमलेश दीक्षित ने पीड़िता व उसके परिवारीजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी की। साथ ही तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी। जिसमें पुलिस को सफलता हाथ लगी और आरोपी युवक अंकित पुत्र बाबूराम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपी युवक के खिलाफ थाना पुलिस ने रविवार को जेल भेजने की कार्रवाई की। इधर, कांग्रेसी नेता अंशु तिवारी ने पीड़िता व उसके परिवारीजनों से मुलाकात की। कांग्रेसी नेता ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि वह उनके साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाकर शांत बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed