{"_id":"673f72b0c58cc500680fbcc1","slug":"young-mans-leg-amputated-after-being-hit-by-rotavator-auraiya-news-c-211-1-aur1005-119056-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रोटावेटर की चपेट में आने से युवक का पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रोटावेटर की चपेट में आने से युवक का पैर कटा
Thu, 21 Nov 2024 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा। गुरुवार सुबह एक युवक रोटावेटर की चपेट में आ गया। इस घटना में उसका पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे सीएचसी अस्पताल अछल्दा पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
घटना फफूंद थाना क्षेत्र के पाता गड़रियन पुरवा गांव की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह गांव निवासी योगेश कुमार गेहूं की बुआई कर रहा था। इसी दौरान उसका एक पैर रोटावेटर की चपेट में आ गया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता उसके पैर का काफी हिस्सा कट गया। चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद किसान मौके पर पहुंचे। जहां योगेश का रोटावेटर में फंसा पैर निकाला साथ ही परिजनों को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे परिजन उसे अन्य किसानों की मदद से तत्काल सीएचसी ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर डॉ. गौरव ने उसे सैफई रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक योगेश रोटावेटर से नीचे उतर रहा था, इसी बीच अचानक गिर गया और उसका एक पैर रोटावेटर के नीचे आ गया। इससे उसका एक पैर बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया।