फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man loses his life due to reliance on faith healing (exorcism/ritualistic healing)

Auraiya News: झाड़-फूंक के चक्कर में गई युवक की जान

Sun, 18 Oct 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Young man loses his life due to reliance on faith healing (exorcism/ritualistic healing)
बिधूना। कानपुर देहात के डेरापुर में अंधविश्वास और झाड़-फूंक के कारण एक परिवार ने अपना इकलौता बेटा खो दिया। 20 वर्षीय विवेक कुमार, जो क्षयरोग से पीड़ित था, की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए ओमनी से एरवाकटरा की ओर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में एरवाकटरा के समीप उसकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद उसे शाम करीब 6 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद विवेक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता राजेंद्र कुमार ने बताया कि विवेक लंबे समय से क्षयरोग से ग्रस्त था। करीब डेढ़ महीने पहले उन्होंने एरवाकटरा क्षेत्र के एक भगत से संपर्क किया था। भगत ने घर आकर विवेक की झाड़-फूंक भी की थी। शनिवार को भगत ने विवेक को अपने मंदिर पर बुलाया था।
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार ने बताया कि पांच साल पहले उनके एक और बेटे की मौत हो चुकी है। विवेक उनका एकमात्र जीवित बेटा था। उसकी मौत से मां सुनीता देवी और पिता राजेंद्र कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कोतवाल विनेश कुमार ने बताया कि अस्पताल से मैमो मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed