फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man found unconscious in neighbor's room under suspicious circumstances

Auraiya News: संदिग्ध परिस्थिति में पड़ोसी के कमरे में अचेत मिला युवक

Sun, 30 Jun 2024 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Young man found unconscious in neighbor's room under suspicious circumstances
अजीतमल। क्षेत्र के बिरूहुनी गांव में एक युवक पड़ोसी के घर के कमरे में अचेत हालत में पड़ा मिला। लोगों की नजर पड़ने पर परिजन उसे सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


बिरूहुनी गांव निवासी नित्यानंद दुबे किसान हैं। बड़े बेटे अमित का विवाह हो चुका है। दूसरा बेटा आशीष और सबसे छोटा बेटा रजनीश दुबे (22) और पत्नी सरोज सभी एक ही घर में रहते है। रविवार की सुबह करीब सवा सात बजे पड़ोसी विनय सेंगर के घर पर बच्चों ने रजनीश दुबे को घर में खराब हुई लाइट को देखने के लिए बुलाया। विनय कहीं बाहर गया हुआ था। कुछ देर बाद बच्चों ने शोर मचाते हुए परिजनों को आवाज दी।
विज्ञापन

परिजन विनय के घर पहुंचे तो रजनीश को कमरे में पड़ा देख आवाज दी। कोई हरकत न मिलने पर परिजन रजनीश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की ओर से कोतवाली पुलिस को मेमो भेजा गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि रजनीश के पिता नित्यानंद दुबे की ओर से पोस्टमार्टम कराए जाने की सूचना दी गई है। इससे कि मौत का कारण पता चल सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed