फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man drowned while bathing in lower Ganga canal, not found

Auraiya News: निचली गंग नहर में नहाते समय डूबा युवक, नहीं चला पता

Sat, 07 Oct 2023 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Young man drowned while bathing in lower Ganga canal, not found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के औरैया मार्ग स्थित पटना नहर (निचली गंग कमांड नहर) में शनिवार शाम दोस्त के गांव मटेरा घूमने आया फरीदाबाद हरियाणा निवासी युवक नहाते समय डूब गया। साथियों ने खोजने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। ग्रामीणों व गोताखोरों ने देर शाम तक नहर में युवक की तलाश की, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।
शुक्रवार को फरीदाबाद से बेला थाना क्षेत्र के ग्राम मटेरा तीन दोस्त एक बच्ची के साथ अपनी कार से पहुंचे तीनों फरीदाबाद की डीएमआर कंपनी में साथ में कार्य करते थे। शनिवार को तीनों गांव पहुंचे और बिजली न आने की वजह से कुछ समय कार में बिताया। गर्मी अधिक होने के चलते तीनों दोस्त देवेंद्र पुत्र अमर सिंह निवासी मटेरा, रोहित पुत्र संजय दुबे निवासी समयपुर फरीदाबाद ने वापस जाने की बात कही।
विज्ञापन

नहर पुल पर आते ही एसएफ-810 संजय काॅलोनी सेक्टर-23 निवासी योगेंद्र शिखरवार (35) को उलझन होने लगी। यहां दोस्तों के साथ वह नहर में नहाने के लिए उतरा। इसी दौरान योगेंद्र नहर के तेज बहाव में डूब गया। योगेंद्र को न देख रोहित ने चिल्लाते हुए नहा रहे अन्य लोगों से बचाने की गुहार लगाई। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर सीओ बिधूना अशोक कुमार व थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज, पुलिस के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक युवकों ने शराब पी रखी थी। देर शाम तक ग्रामीण व गोताखोर नहर में योगेंद्र को खोजते रहे। क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि पीएसी व एसडीआरएफ को सूचना कर दी गई है। परिजनों को घटना के बारे में बताया गया है। दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article