{"_id":"611ff29c8ebc3e05fe6ea7ce","slug":"young-man-died-in-accident-auraiya-news-knp6472951153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को सावनी देकर लौट रहे युवक की कार की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन को सावनी देकर लौट रहे युवक की कार की टक्कर से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह बहन को सावनी देकर लौट रहा था।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के हंसे का पुर्वा निवासी राखीलाल ने बताया कि उनका बेटा अर्जुन सिंह (35) बहन के गांव मकनिया पुर्वा जिला कानपुर देहात सावनी देने गया था। गुरुवार रात आठ बजे सावनी देकर बाइक से लौट रहा था। कंचौसी और नंदपुर के बीच कार ने अर्जुन की बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
दिबियापुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन अर्जुन को कानपुर अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान अर्जुन की मौत हो गई। अर्जुन मजदूरी करता था। अर्जुन हेलमेट लगाए था। पुलिस ने बताया कि तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।