फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man committed suicide by hanging himself

Auraiya News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 10 Oct 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging himself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के बैसोली अड्डा निवासी युवक ने अपनी शादी के 47 दिन पहले घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या करने की वजह जानने के लिए पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैसोली अड्डा निवासी रणधीर बाल्मीकि (26) पुत्र सुरेश बाल्मीकि का शव मंगलवार सुबह घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में कुंडे पर गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। मृतक के छोटे भाई दीपक बाल्मीकि ने पुलिस को बताया कि वह तीन भाई हैं, तीनों दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। एक सप्ताह पहले वह और बड़ा भाई रणधीर शादी के सिलसिले में गांव आए थे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आठ बजे वह भाई को घर पर छोड़कर नाश्ता लेने के लिए चला गया। जब वह नाश्ता लेकर लौटा तो सीढ़ी की कुंडी बंद मिली। इस पर उसने आवाज लगाई, लेकिन जवाब न मिलने पर उसे फोन किया जो नहीं उठा। दीपक ने दरवाजे के बीच की सांस से अंदर हाथ डालकर कुंडी खोल ली। जैसे ही वह कमरे में पहुंचा, तो भाई का शव अंगौछे के सहारे लटका दिखा। चीखपुकार सुनकर पड़ोसी व मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई ने बताया कि रणधीर की 26 नवंबर को फफूंद निवासी लड़की से शादी होनी थी। तीन दिन पहले लड़की पक्ष के लोग शादी के आमंत्रण की रश्म के तौर पर पीले चावल दे गए थे।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी मुकेश चौहान व उप निरीक्षक अवधेश तिवारी ने शव को फंदे से उतारकर घटना स्थल की जांच की। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं।


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक किसी पर कोई भी आरोप नहीं लगाया गया है। युवक की आत्महत्या के पीछे का कारण का जानने के लिए उसके मोबाइल की जांच की जा रही है।

- मुकेश चौहान, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article