फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rising temperatures and rain pose a threat to paddy and pearl millet crops.

Auraiya News: बढ़ते तापमान के बीच बारिश से धान व बाजरे की फसल को खतरा

Wed, 23 Sep 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 23 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Rising temperatures and rain pose a threat to paddy and pearl millet crops.
असजना में लहलहाती धान की फसल। संवाद
बिधूना । पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री रहा, जबकि हवा में नमी 71 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम में आ रहे इस बदलाव के बीच किसान अब फसल पकने तक आसमान साफ रहने की उम्मीद लगा रहे हैं लेकिन बढ़ते तापमान के बीच बारिश के आसार भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

खेतों में धान और बाजरे की फसलें लगभग तैयार हो चुकी हैं। कई जगह बालियां निकल आई हैं और दाने पड़ चुके हैं। बालियों से लदी फसल को तेज हवा के साथ हुई बारिश नुकसान कर सकती है। फसल खेत में ही गिर सकती है। ऐसे में किसानों को बारिश की चिंता सता रही है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह के अनुसार यदि इस समय तेज हवा के साथ अचानक बारिश होती है, तो तैयार फसलें खेतों में गिर सकती हैं।
विज्ञापन

इससे पैदावार और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि, हल्की बारिश से नुकसान नहीं होगा, लेकिन तेज हवा के साथ बारिश किसानों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। अगेती बोई गई फसलें कुछ ही दिनों में कटाई के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएंगी। किसानों का कहना है कि इस बार फसलों की स्थिति काफी अच्छी है। अगर मौसम साफ रहा और अब बारिश नहीं हुई, तो इस बार अच्छी पैदावार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed