फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   'Run for Ayurveda' rally to be held today on the 11th National Ayurveda Day.

Auraiya News: 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर आज निकलेगी रन फॉर आयुर्वेद रैली

Wed, 23 Sep 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 23 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
'Run for Ayurveda' rally to be held today on the 11th National Ayurveda Day.
औरैया। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के आयोजन को लेकर डीएम बृजेश कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में बैठक की। जिला प्रशासन और आयुष विभाग के संयुक्त निर्देशन में आज 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर रन फॉर आयुर्वेद रैली का आयोजन होगा। साथ ही इस बार की थीम स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद रखी गई है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि आयुर्वेद हमारी समृद्ध चिकित्सा परंपरा का आधार है। उन्होंने इसे एक दिन के कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जन-जन को निवारक स्वास्थ्य, संतुलित आहार और प्राकृतिक जीवन-पद्धति से जोड़ने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि आज सुबह 7:30 बजे योग वेलनेस सेंटर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय दिबियापुर से रन फॉर आयुर्वेद रैली का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

इस दौरान जन-जागरूकता, औषधीय पौधों का रोपण, स्वास्थ्य कार्यक्रम और विद्यालयों व समुदायों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बैठक में जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. निधि शुक्ला, नोडल आयुर्वेद डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. राजेश, डॉ. परवीन, योग प्रशिक्षक शशिराज सेठ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष गौरव पांडे समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed