फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   yamuna overflow, alert on bridge

कोटा बैराज से छोड़े पानी ने यमुना की लहरों में बढ़ाई हलचल

Mon, 02 Aug 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
yamuna overflow, alert on bridge
यमुना नदी के बढ़े जल स्तर की माप करते केंद्रीय जलआयोग कर्मचारी - फोटो : AURAIYA
औरैया। कोटा बैराज से छोड़े गए पानी से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सोमवार सुबह यमुना का जलस्तर 107.5 सेंटीमीटर रहा। जबकि चेतावनी बिंदु 112 सेंटीमीटर है। हाल ये रहा कि राम झरोखा और स्नान घर घाट पूरी तरह डूब गए। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। यमुना पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन यमुना किनारे पड़ने वाले गांवों पर नजर बनाए है।
विज्ञापन

रविवार शाम यमुना नदी में तेजी से हलचल शुरू हुई तो केंद्रीय जल आयोग के कर्मी सतर्क हो गए। यमुना नदी में बढ़ रहे जलस्तर की पल-पल जानकारी की। कर्मियों ने यमुना नदी पुल पर पहुंचकर बढ़ते जलस्तर की माप की। ये चेतावनी बिंदु से 4.5 सेंटीमीटर दूर है। बढ़ते जलस्तर के बीच भी लोग सेल्फी लेने के लिए पुल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

यह देखकर कोतवाली पुलिस ने लोगों को पुल से हटाया। केंद्रीय जल आयोग के कर्मियों ने बताया कि कोटा बैराज से छोड़े गए पानी से जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर 107.5 सेंटीमीटर पर स्थिर है। यमुना नदी किनारे लोगों के बैठने के लिए बना राम झरोखा और स्नान घर घाट पूरी तरह डूब गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले धौलपुर से छोड़ा गया था पानी
बारिश से पहले यमुना नदी में धौलपुर से पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर बढ़ गया था। इधर चार दिन तक हुई बारिश से जलस्तर और बढ़ गया। दो दिन पहले ही यमुना के जलस्तर में गिरावट आई थी। रविवार रात कोटा से पानी छोड़े जाने के बाद एक बार फिर से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed