फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A modern two-lane bridge will be built to replace the old, dilapidated canal bridge.

Auraiya News: पुराने जर्जर नहर पुल की जगह बनेगा आधुनिक दो-लेन पुल

Fri, 09 Oct 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
A modern two-lane bridge will be built to replace the old, dilapidated canal bridge.
पुल निर्माण के लिए निरीक्षण करतीं अभिशासी अभियंता अलका सिंह। संवाद
अछल्दा। औरैया-बिधूना मार्ग पर अछल्दा में स्थित करीब 172 साल पुराना जर्जर नहर पुल अब जल्द ही इतिहास बनने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने इस स्थान पर एक नए और आधुनिक टू-लेन पुल का निर्माण रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी की अधिशासी अभियंता अलका सिंह, सहायक अभियंता राजकुमार व साइट इंजीनियर रतनेश दुबे ने नए पुल के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 45 फुट चौड़े और 42 फुट लंबे नए पुल के निर्माण के लिए निशान लगाए गए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि नहर का क्लोजर मिल चुका है और साइट इंजीनियर को निर्माण जल्द शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

राज्य योजना के तहत निचली गंग नहर पर बॉक्स कल्वर्ट तकनीक से लघु सेतु का निर्माण किया जाएगा। यह पुल बिना किसी जोड़ के सामान्य पुलों से ज्यादा मजबूत होगा। बता दें कि जर्जर स्थिति के कारण 18 दिसंबर 2023 को अछल्दा के नहर पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। अगस्त 2023 में 3.15 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव शासन में भेजा गया था, जिसे जनवरी 2025 में शासन से स्वीकृति और धनराशि मिल चुकी है। नहर क्लोजर के दौरान निचले हिस्से और दीवारों की ढलाई पूरी की जाएगी, जबकि ऊपरी हिस्से का काम नहर संचालन के दौरान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed