{"_id":"6ac7fcd57df5cf0ade0bdebe","slug":"fraudster-arrested-for-atm-scam-using-a-metal-strip-auraiya-news-c-211-1-aur1009-152955-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एटीएम में पत्ती लगाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एटीएम में पत्ती लगाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
चोरी का आरोपी आकाश कुशवाहा। स्रोत:पुलिस
औरैया। एटीएम मशीनों के कैश डिस्पेंस स्लॉट (रुपये निकलने वाली जगह) में धातु की पत्ती लगाकर ग्राहकों के रुपये फंसाने और ठगी करने वाले एक शातिर अंतरजनपदीय आरोपी को थाना फफूंद, स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए शातिर के कब्जे से पुलिस ने 27 हजार रुपये, सात एटीएम कार्ड और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। आरोपी एक साल से कई जनपदों में घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसपी अभिषेक भारती ने प्रेसवार्ता में बताया कि फफूंद कस्बा के मोहल्ला चमनगंज निवासी सिराजुद्दीन ने तहरीर दी थी कि उनके द्वारा संचालित इंडिया वन एटीएम में 21 सितंबर एक युवक ने पहले 500 रुपये निकाले और फिर एटीएम स्लॉट में पत्ती लगा दी। इसके बाद ग्राहकों के करीब पांच हजार रुपये फंस गए, जिसे आरोपी निकाल ले गया। इस हरकत से एटीएम मशीन की बेल्ट भी कट गई और बड़ा नुकसान हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष अजय कुमार टीम के साथ चेकिंग के दौरान कानपुर देहात स्थित कोतवाली शिवली क्षेत्र के गांव इंद्रानगर वैरी सवाई निवासी आकाश कुशवाहा को बढ़ुआ बम्बा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में 26 वर्षीय आरोपी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को भी घटना को अंजाम देने आया था। बताया कि वह बाइक से विभिन्न शहरों में जाकर एटीएम मशीनों की रेकी करता था। इसके बाद कैश स्लॉट में फेवीक्विक और धातु की पत्ती चिपका देता था। जब ग्राहक रुपये निकालने आते तो रुपये वहीं फंस जाते थे। ग्राहक के जाने के बाद वह पत्ती हटाकर रुपये निकाल लेता था। आरोपी बीते एक साल से इटावा, उन्नाव व आसपास के जिलों में ऐसी वारदातें कर अपना खर्च चला रहा था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कानपुर देहात के शिवली कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के पास से 27 हजार नकद, एटीएम, कैश ट्रैपिंग पत्ती, तीन कैंची, तीन स्क्रू ड्राइवर, दो टेस्टर, पांच रेती, दो प्लास, इंचीटेप, 17 चौड़ी पत्तियां, फेवीक्विक पाउच व अन्य औजार बरामद किए हैं।
विज्ञापन
-- -- -
पुट्टी की पत्ती का करता था इस्तेमाल
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घरों में होने वाली पुट्टी में इस्तेमाल होने वाली पत्ती का प्रयोग करता था। पुट्टी की पत्ती आसानी से मुड़ जाती है। उसने बताया कि जबभी ग्राहक एटीएम मशीन का प्रयोग करते थे, वो आसपास मौजूद रहता था। उनके जाने के बाद स्लॉट बंद होने से पहले एटीएम बूथ में जाकर वह पत्ती को फंसा देता था। इस तरह वो घटनाओं को अंजाम देता था।